Uncategorized

गीता और तानसेन के संदेशों को विश्व स्तर पर पहुँचाने की तैयारी: गीता जयंती और तानसेन समारोह का अनूठा आयोजन*

11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव उज्जैन में आयोजित होगा, जिसमें हजारों आचार्य गीता का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

*गीता और तानसेन के संदेशों को विश्व स्तर पर पहुँचाने की तैयारी: गीता जयंती और तानसेन समारोह का अनूठा आयोजन*

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता जयंती और तानसेन समारोह को ऐतिहासिक और अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने की घोषणा की है। 8 से 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव उज्जैन में आयोजित होगा, जिसमें हजारों आचार्य गीता का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के शिक्षा ग्रहण स्थल की ऐतिहासिकता को उजागर करते हुए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

 

गीता जयंती के तहत मुख्यमंत्री 9 दिसंबर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में होने वाले विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। उज्जैन और भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर गीता के संदेशों और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पहलुओं को रेखांकित करने के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।

 

*तानसेन समारोह का शताब्दी वर्ष:*

15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में आयोजित तानसेन संगीत समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस वर्ष समारोह को जापान, इजराइल, फ्रांस और इटली जैसे देशों में भी आयोजित किया जाएगा। ग्वालियर में दुर्लभ वाद्यों की प्रस्तुतियां और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां समारोह को विशेष बनाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता जयंती और तानसेन समारोह से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी। इन आयोजनों को नागरिकों की सहभागिता से उत्साहपूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!