Uncategorized
मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार*
कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी बच्चों को दी गई

कांकेर!कांकेर के श्री राम नगर में स्थित मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे एवं शिक्षक ने भाग लिया।
सरस्वती माता की पूजा संचालक सर मनोज सिंह राजपूत एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत द्वारा सम्पन्न हुई। रामकी पटेल, लीना राजपूत एवं मंजू सेन ने बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। बच्चों द्वारा भी प्रस्तुती दिया गया।
इस अवसर पर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी एवं कलेक्टर के निर्देश के अनुसार शपथ ग्रहण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व और सरस्वती माता की पूजा के बारे में जानकारी देना था।