घर में घुस कर गाली गलौच कर मारपीट करने वाले 07 आरोपियों को किया चंद घंटे में फरसगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार
निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि, सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक गुपेन्द्र साहु, आरक्षक अजय मरकाम, घनश्याम यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही है

घर में घुस कर गाली गलौच कर मारपीट करने वाले 07 आरोपियों को किया चंद घंटे में
फरसगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार
फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला प्रार्थी सुदर्शन सेठिया पिता स्व. जयराम उम्र 50 वर्ष निवासी चुरेगांव कैंप थाना फरसगांव ने दिनांक 26.03.2025 के 02.36 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के बेटा तीरथ सेठिया भानपुरी निवासी प्रिया दीवान एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक दुसरे से शादी करना चाहते थे जिसके कारण सामाजिक रीति रिवाज से लकड़ी के घर रिस्ता लेकर गये थे। लड़की के पिता गोवर्धन दीवान द्वारा मना करने से लड़की लड़का बालिक होने व स्वतंत्र राय से मंदिर में दिनांक 17.03.2025 को शादी कर बाहर चले गये है। जिसके कारण प्रिया दीवान का भाई पुष्पेन्द्र दीवान व उसका मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे दोनों फोन से प्रार्थी के लड़के तीरथ सेठिया से जाने से मार दूंगा कहकर धमकी देते है। जिनके कारण लड़का लड़की दोनों बाहर रहते है। कि दिनांक 25.03.2025 के शाम 07.30 बजे सफेद रंग स्कार्पियो क्रमांक सी.जी. 27 एन. 9557 में लड़की का भाई पुष्पेन्द्र दीवान, नीरज दीवान, मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे, पापा गोवर्धन दीवान, चाचा सागर दीवान अन्य लोग प्रार्थी के घर आये और बंद दरवाजे को पैर से धक्का मारकर प्रार्थी के घर अन्दर घुस गये। प्रार्थी का कालर को पकड़ कर खिचते हुये घर के बाहर निकाले तथा प्रार्थी के बेटा सागर सेठिया को भी पुष्पेन्द्र दीवान तथा ज्ञानेन्द्र पाण्डे व अन्य 03-04 लोगों के द्वारा एक राय होकर घर अन्दर से पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर गंदी गंदी गाली गलौच देते हुये हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 37/2025 धारा 296, 115(2),351(2),351 (2),331 (5), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी पुष्पेन्द्र दीवान पिता गोवर्धन उम्र 27 वर्ष, नीरज दीवान पिता अनिल दीवान उम्र 26 वर्ष, गोवर्धन दीवान पिता स्व. बनसिंग दीवान उम्र 51 वर्ष ,रमेश कुमार दीवान पिता स्व. सुमन दीवान उम्र 36 वर्ष, सागर दीवान पिता दलसाय दीवान उम्र 24 वर्ष, मानसाय दीवान पिता स्व. बनसिंह दीवान उम्र 42 वर्ष निवासी फरसागुडा मावलीगुडा थाना भानपुरी जिला बस्तर, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय पिता शिवलाल पाण्डे उम्र 36 वर्ष निवासी सातगांव थाना कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छ.ग. के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 26. 03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि, सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक गुपेन्द्र साहु, आरक्षक अजय मरकाम, घनश्याम यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही है