
कांकेर!- कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया है। तेंदुआ 4 मार्च की सुबह 5 बजे दुधावा क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी शिक्षक राजेश नेताम के घर में खिड़की से घुस आया और घर के परछी में रखे सामान के पीछे छिप गया।वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया और छानी से खपरैल हटाकर बांस डालकर हलचल पैदा की। लेकिन डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद भी तेंदुआ जाल में नहीं फंसा और सुबह 7:30 बजे जाल से निकलकर पहाड़ी की ओर भाग गया।इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोगों में तेंदुए के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।