ब्रेकिंग
दंतेवाड़ा जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। जेल अधीक्षक अशोक सोरी ने बताया कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकले थे।
पुलिस और सुरक्षा बल फरार कैदी की खोजबीन में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला जेल से दो कैदी भाग निकले, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हुए थे।