E-Paper

गुजरात पटाखा फैक्ट्री हादसा: हरदा और देवास के 21 मजदूरों की मौत

चार दिन पहले ही मजदूरी करने गए थे मजदूर

गुजरात पटाखा फैक्ट्री हादसा: हरदा और देवास के 21 मजदूरों की मौत

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के हरदा और देवास जिले के 21 मजदूरों की जान चली गई। पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुए इस भीषण विस्फोट में कई मजदूरों के अंग 50 मीटर तक दूर जा गिरे। हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 5 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

चार दिन पहले ही मजदूरी करने गए थे मजदूर
मृतक मजदूरों में से अधिकांश चार दिन पहले ही काम की तलाश में गुजरात गए थे। लेकिन किस्मत ने उन्हें वापस लौटने का मौका नहीं दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही हरदा जिले के हंडिया और देवास में शोक की लहर दौड़ गई। मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शवों को लाया जा रहा है मध्यप्रदेश
मृत मजदूरों के शव बुधवार को विशेष वाहन से मध्यप्रदेश भेजे गए हैं। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान
राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों का इलाज सरकारी खर्चे पर किया जाएगा।

Pratap News Live की टीम इस हृदयविदारक घटना से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!