वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा
12 व 13 अप्रैल' 2025 को पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव समारोह धूम धाम से मनाया जाएगा।

भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन (रजि) आगामी 12 व 13 अप्रैल’ 2025 को पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव समारोह धूम धाम से मनाया जाएगा।
फेडरेशन के अध्यक्ष व समाज सेवी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब व हरियाणा पहली बार धूमधाम से समस्त जीव जगत के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुन्दरकाण्ड पाठ, श्री चित्रगुप्त कथा, भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब के लुधियाना, जलंधर, अमृतसर, बठिंडा व हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद में समारोह मनाए जाने की सम्भावना है।
श्री सुधीर ने बताया कि समारोह में लुधियाना के लिए श्री नीतेश कर्ण, बठिंडा में सुशील भटनागर, जलंधर अमृतसर के लिए दीपक श्रीवास्तव व हेमंत श्रीवास्तव, कुरुक्षेत्र व करनाल के लिए श्री देवराज भटनागर को प्रभारी बनाया गया है और सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी दे दी गई है।