अक्टूबर 2023 से मानदेय मिलने का इंतजार कर रहे प्रदेश के सैकड़ो योग आचार्य
योग आयोग अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताई समस्या
कांकेर। राज्य की पूर्व सरकार ने अक्टूबर 2023 में राज्य के विभिन्न नगरों में योग आयोग के अंतर्गत योगासन केंद्र शुरू किए थे। 01 साल 07 माह के बाद भी प्रदेश के ऐसे सैकड़ो योग आचार्यों को अभी तक एक महीने का मानदेय भी प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि इन आचार्य को इस समस्या का निराकरण करने के नाम पर कई बार अपना समय और पैसा खर्च कर रायपुर जाना पड़ा है। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
इस सरकार ने श्री रूपनारायण सिन्हा को अध्यक्ष बनाया है। उनको पत्र भेजकर योग आचार्यों को 01 साल 07 महीने का मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग रखी गई है। शिक्षक संस्कार श्रीवास्तव ने बताया है कि लिए प्रदेश के विभिन्न नगरों में सैकड़ो आचार्य प्रशिक्षण के बाद अपने वार्ड और मोहल्ले में पूरे तन मन समर्पण के साथ योगासन केंद्र का संचालन कर रहे थे। अभी तक उनको प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। मानदेय के बिना योग केन्द्रों का संचालन आगे भविष्य में संभव नहीं है। संबंधित आचार्यों को आर्थिक राहत मिलना चाहिए।