*अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीयों की ली संगठनात्मक बैठक*

*अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीयों की ली संगठनात्मक बैठक*
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह जी, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिंहा जी, सुकमा पहुंचे | सुकमा आगमन पर अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य हूँगाराम मरकाम, कोरसा सन्नू, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका शोरी एवं सोयम मुका एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शीर्ष नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सुशासन सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया गया। जनप्रतिनिधियों को जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा से निभाने एवं इसके लिए सभी एक सेवक के रूप में निरन्तर कार्य करें यह संदेश दिया गया |