Uncategorized
*भारत सरकार की सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकद रहित उपचार योजना 2025 के तहत अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) से संबद्ध अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को 7 दिन तक प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध होगा।*

यदि एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य घायल होते हैं, तो यह सहायता राशि ₹3 लाख से ₹4.5 लाख तक बढ़ाई जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पहल को जनोपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ट्रामा और पॉलीट्रामा अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा।