Uncategorized

*देवव्रत कर शर्मा ” देव ” गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए*

– चारामा कांकेर – आवासपारा जैसाकर्रा चारामा जिला कांकेर निवासी कवि एवं साहित्यकार देवब्रत कर शर्मा “देव”   को दिनांक 13 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाॅल में आयोजित छंदबद्ध वृहद हिंदी व्याकरण (विश्व स्तरीय पद्य ग्रंथ) के विमोचन समारोह में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस ग्रंथ में हिंदी व्याकरण के अर्थ को परिवर्तित किए बिना पद्य में सृजन किया गया है। छन्दबद्ध वृहद हिन्दी व्याकरण को देश के 111 कवि एवं साहित्यकारों 117 छन्दों पर 11माह में लेखन पूर्ण किए हैं। देवब्रत कर शर्मा ने प्रगतिवाद को दोहा छन्द में लेखन पूर्ण किया है। इस पुस्तक का संपादन डॉ इन्द्राणी साहू “साँची” , डॉ पद्मा साहू पर्वणी और डॉ निरामणी श्रीवास “नियति” ने किया है।
– देवब्रत कर शर्मा को इस उपलब्धि के लिए चारामा नगर के कवि एवं साहित्यकार मिथिलेश कर शर्मा, डॉ विजय तिवारी, जनक सिन्हा, तरुण देवदास, डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने नगर एवं जिला कांकेर के लिए गौरव कहकर भूरि-भूरि प्रशंसा किए हैं। मित्र गण नंदकुमार ओझा, स्वदेश शुक्ला, नरेंद्र यादव, शैलैश यादव सभी ने इस सम्मान को नगर का गौरव कहा है। देवब्रत कर शर्मा को फरवरी 2025 को विश्व प्रसिद्ध ग्रंथ वर्णावली में नव प्रस्तारित वार्णिक छन्द पर लेखन के लिए मैजिक बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!