Uncategorized
कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर वीर जवानों को नमन किया गया*

कांकेर!पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर आज कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर वीर जवानों को नमन किया गया। देशभक्ति के जज़्बे से ओत-प्रोत इस यात्रा ने पूरे शहर को गर्व और सम्मान से भर दिया।शासकीय नरहरदेव स्कूल से बाइक रैली के रूप में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया और पुनः नरहरदेव मैदान पर समाप्त हुई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं एसपी आई के एलिसेला जी भी तिरंगा हाथ में लेकर बाइक पर सवार होकर शामिल हुए।इसके साथ ही हज़ारों की संख्या में शहरवासियों ने भी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशप्रेम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।