
कांकेर 04 जून 2025/ राज्य सरकार के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण युक्तियुक्तकरण के पश्चात समानुपातिक रूप से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही है। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशानुसार राज्य शासन के द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण की नीति से जिले के शिक्षक संतुष्ट नजर आए।
शिक्षिका श्रीमती सिंधु श्रीवास्तव ने बताया कि स्क्रीन पर स्थानों की जानकारी दिखाकर निष्पक्ष रूप से काउंसलिंग की गई, जिससे उन्हें पूरी संतुष्टि हुई। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया।
वहीं वरिष्ठ शिक्षक श्री मनोज कुमार जैन, पूर्व पदस्थापना माध्यमिक शाला देवडोंगर जिनकी सेवा निवृत्ति में उन्नीस माह शेष हैं, ने बताया कि पहले उन्हें इस प्रक्रिया को लेकर चिंता थी, लेकिन प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली देखकर उनका विश्वास बढ़ा। सूची में उनका नाम सही स्थान पर था और काउंसलिंग में रिक्त स्थानों की जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी गई।
शिक्षक आत्माराम मंडावी ने बताया कि जैसे उन्होंने सोचा था, वैसे ही उनकी पदस्थापना माध्यमिक शाला दाबकट्टा से माध्यमिक शाला बरबसपुर भानुप्रतापपुर उनके ब्लॉक में हुई। इस पूरी प्रक्रिया में कलेक्टर, सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और भी पक्की हुई। इसी प्रकार अन्य शिक्षकों ने पारदर्शीपूर्ण, निष्पक्ष रूप से चल रही युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई पर शिक्षक जगत में हर्ष व्याप्त है।
युक्तियुक्तकरण न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगी, बल्कि व्यवस्था में विद्यार्थियों के समानुपातिक प्रबंध पर शिक्षकों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।