Uncategorized

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

कांकेर/
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाडी़ कांकेर में एक आयोजन के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर शिक्षा समिति के व्यवस्थापक अशोक राठी जी ने अपने जन्मदिन अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान भैया बहनों को सम्मानित किया एवं उन्हें सतत विकास के पथ पर अग्रसर रहने अपनी भावनाएँ व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष अतिथि के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार शिवसिंह भदौरिया एवं अध्यक्ष के तौर पर कांकेर शिक्षा समिति के राजकुमार कोठारी जी उपस्थित थे। साथ ही श्री संगीत ग्रुप की श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं साथियों के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
सत्र 2024-25 के प्रतिभावान भैया बहनों में कक्षा पांचवी से प्रथम रही चंचल कांगे जिन्होंने 91% अंक अर्जित किए थे, उन्हें सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर नित्या धनेलिया 87.50 अंक,व तीसरे स्थान पर कृतिका एवं संजय नागेश 87% अंक को सम्मानित किया गया।
कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त हिमाद्री जैन 91.83% अंक के साथ सम्मानित हुई। द्वितीय स्थान पर नेहा कोर्राम 89.67 अंक व तीसरे स्थान पर हनी पांडे 88.83 अंक के साथ सम्मानित हुई।
कक्षा दशम की महिमा जैन प्रथम स्थान पर रह 88% अंक अर्जित किया था, दूसरे स्थान पर पूर्णश्री दुबे 87.83 प्रतिशत अंक एवं तमन्ना यादव 87.17 प्रतिशत अंक अर्जित किया था, सम्मानित हुई।
कक्षा द्वादश में प्रथम स्थान पर दिशा जैन 84.40 के साथ, द्वितीय स्थान पर तनुश्री नेताम 83.80 प्रतिशत अंक के साथ एवं तीसरे स्थान पर आदित्य फाफा 79% अंक के साथ सम्मानित हुए।
इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के विभाग समन्वयक संगम पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, कांकेर शिक्षा समिति के सहसचिव अजय जैन, नवरतन साव, प्राचार्य कैलास तारक सहित विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियाँ उपस्थित थे।

=================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!