छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने जनअदालत में ग्रामीण को फांसी की सजा दी
नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण हपका रेकाल पर मुखबिरी का आरोप लगाय
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। एक बार फिर नक्सलियों ने जनअदालत में ग्रामीण को फांसी की सजा दी है। नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण हपका रेकाल पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। वहीं नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। इस हत्या की जिम्मेदारी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। पूरा मामला मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर गांव का है।गुरुवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था।