सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा निशुल्क महारुद्राभिषेक संपन्न**

चारामा :- सर्व ब्राह्मण समाज तहसील इकाई चारामा के द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार दिनांक 14.7.2025 को समता रंगमंच में स्थित शिवालय में 51 जोड़ों का निशुल्क सस्वर संगीतमय महारुद्राभिषेक का पुजन आयोजन नगर कल्याण हेतु सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय स्वांताय सुखाय की कामना करते हुए किया गया। यजमान के रूप में चारामा तहसील के ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के 51 जोड़े उपस्थित हुए। आयोजन को सफल बनाने में दाऊ लाल तिवारी अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, कमलेश पाण्डेय उपाध्यक्ष, विनय पाण्डेय कोषाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, मिथिलेश कर शर्मा सचिव सर्व ब्राह्मण समाज, आशीष तिवारी उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, राजा अवस्थी युवा ब्राह्मण समाज, अध्यक्ष विकास तिवारी सचिव युवा ब्राह्मण समाज, नितेश जोशी कोषाध्यक्ष युवा ब्राह्मण समाज, सुधांशु पांडे उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज, शेषनारायण अवस्थी ,दिनेश पाण्डेय ,धर्मेंद्र मेहता ,कमलेश पांडे, नन्द किशोर उपाध्याय उपाध्यक्ष , शेषमणि द्विवेदी, देवव्रत शर्मा , अंकित शर्मा, उत्तम दुबे एवं महिला पदाधिकारी में से श्रीमती निशा मेहता , शिप्रा पाण्डेय , रूखमणि दुबे अंजना द्विवेदी , आरती द्विवेदी ,वर्षा अवस्थी , प्रभा उपाध्याय, अल्पना अवस्थी उपस्थित हुए। चारामा नगर निवासियों, अन्य समाज के सम्मानित व्यक्तिय तरुण देवदास, श्रीमती पी भोजवानी, श्रीमती पी मंडावी, लखन लाल यादव का उक्त पूजन में अमूल्य योगदान प्राप्त हुआ। पूजन के दौरान यजमानों से प्राप्त दान में आए हुए 5001 रुपए को गौ सेवा हेतु नगर गौ सेवा समिति अध्यक्ष उत्तम साहू को गौ सेवा कल्याण हेतु समर्पित किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दाऊलाल तिवारी भागवताचार्य के द्वारा प्रति वर्ष श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महारुद्राभिषेक करने का संकल्प लिया गया। जिसे सर्व समाज संगठन ने करतल ध्वनि के स्वागत किया।